• Home
  • State News
  • केजीएमयू कुलसचिव से मिला फिजियोथेरेपिस्टों का एक दल
Image

केजीएमयू कुलसचिव से मिला फिजियोथेरेपिस्टों का एक दल

गोविन्द प्रजापति/ लखनऊ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि के0जी0एम0यू0 में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति व अन्य समस्याओं हेतु परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो0 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने के0जी0एम0यू0 की कुलसचिव अर्चना गहरवार के साथ विस्तृत वार्ता सम्पन्न हुयी। मिश्र ने बताया कि केजीएमयू में फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन ३० मई २०२२ में हुआ था। जिसके उपरांत प्रशासन ने ०२ नवम्बर २०२३ में पदोन्नति की परंतु फ़िजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति पूर्व की सेवाओ को देखते हुए चीफ फिजियोथेरेपिस्ट पर की जानी चाहिए थी परंतु सीनियर के पद पर की गई जिससे २५ वर्षों से कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है । जबकि उसी संस्थानों में कार्यरत अन्य संवर्गों में सर्वोच पदो पर पदस्थापित किया गया है । उल्लेखनीय हैं कि कुलपति महोदया द्वारा पत्रावली अनुमोदन कर कुलसचिव महोदया के समक्ष शासन भेजने हेतु भेज दी है । मिश्रा ने कुलसचिव महोदया से अनुरोध किया कि पत्रावली शीघ्र शासन को अग्रसारित कर दें जिससे वांछित लाभ समय से प्राप्त हो सके व अन्य समस्याओं पे सम्पन्न हुयी वार्ता में कुलसचिव महोदया का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा और उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के निस्तारण व पदोन्नति पर अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी जाएगी । प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमण्डल में पी0पी0ए0 के0जी0एम0यू0 के अध्यक्ष डा0 मन्सूर अहमद खान, उपाध्यक्ष डा0 तेजवीर सिंह,डा के के चौधरी ,डा0 फैज अहमद, डॉ प्रणय सिंह मंत्री ,संयुक्त मंत्री डा0 श्रद्धा एवं डा0 विशाल उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top