• Home
  • State News
  • कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं के लिए क्रायोवैसल खरीद को 9.34 करोड़ रुपये स्वीकृत
Image

कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं के लिए क्रायोवैसल खरीद को 9.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ, 11 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने पशु एवं भैंस विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को तरल नत्रजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्रायोवैसल के क्रय और स्थापना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ 34 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।पशुधन विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने योजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण और व्यय अनुमोदित कार्ययोजना तथा योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइंस का पूर्ण पालन करते हुए किया जाएगा। साथ ही व्यय विवरण के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।शासनादेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल उसी मद और प्रयोजन के लिए किया जाएगा, जिसके लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा पशुधन विकास को बढ़ावा देने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top