• Home
  • State News
  • कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन होगा मजबूत : राधेश्याम त्यागी
Image

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन होगा मजबूत : राधेश्याम त्यागी

अखिलेश प्रताप सिंह अयोध्या। भाजपा जिला कार्य समिति के गठन के बाद मंगलवार को जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर का निर्देश नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जनपद में संगठन को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों पर बताते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योजनाओं और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अभी विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन होना है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और दक्षता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में अनुभवी मार्गदर्शकों और ऊर्जावान युवाओं की साझा भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, विधायक अमित सिंह चौहान, विधायक चंद्रभानु पासवान, नवनियुक्त जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, शिवानंद सिंह, कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राममोहन भारती, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, लालचंद चौरासिया, सुमन पासवान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top