• Home
  • State News
  • कला के जरिए मजबूत होंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते, कंबोडिया की राजदूत ने किया ललित कला अकादमी का दौरा
Image

कला के जरिए मजबूत होंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते, कंबोडिया की राजदूत ने किया ललित कला अकादमी का दौरा

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ: 30 मार्च, 2026 खनऊ में आज कला और संस्कृति का एक खास संगम देखने को मिला, जब कंबोडिया की महामहिम राजदूत रथ मैनी ने राज्य ललित कला अकादमी पहुंचकर कलाकारों की रचनात्मक दुनिया को करीब से जाना। उनके इस दौरे ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय महत्व  दिया।
राज्य ललित कला अकादमी में उनके स्वागत के अवसर पर एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजदूत ने विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया और प्रदेश के वरिष्ठ विजुअल आर्ट कलाकारों के साथ कला के अलग-अलग पहलुओं पर बातचीत की।

प्रदर्शनी में मौजूद कलाकृतियों को देखकर राजदूत रथ मैनी काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने भारतीय कला की विविधता और गहराई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद को और मजबूत बनाते हैं।
इस मौके पर उन्हें प्रदेश में कला और संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। खास तौर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अहम पहलों और अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया गया, जिनसे कलाकारों को सहयोग और मंच मिल रहा है।
इसके साथ ही वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल और वाटर कलर कलाकार अनिल शर्मा की कलाकृतियां भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा ‘फ्रॉम अवेकनिंग टू इनलाइटमेंट’ थीम पर महात्मा बुद्ध आधारित विशेष चित्र भी प्रदर्शित किए गए।
इसपर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया, ऐसे आयोजन कला के माध्यम से दो देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हैं और हमारे कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर देते हैं।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top