• Home
  • Breaking News
  • कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहिए? ये हैं मारुति सुजुकी की बेस्ट माइलेज कार
Image

कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहिए? ये हैं मारुति सुजुकी की बेस्ट माइलेज कार

Best Cars Under Rs 5 Lakh: आज के समय में कार खरीदना सिर्फ स्टाइल या फीचर्स तक ही नहीं रह गया है, बल्कि माइलेज और बजट सबसे बड़ी प्रायोरिटी बन गई है. ऐसे में अचानक से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच हर कोई ऐसी कार खरीदना चाहता है, जो कम खर्च में ज्यादा चले और डेली ड्राइव को आसान बना दे. इसी को ध्यान में रखते हुए हम मारुति सुजुकी के कुछ बेस्ट माइलेज वाले कार ऑप्शन लेकर आए हैं, जो किफायती कीमत, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और भारतीय सड़कों के लिए सही परफॉर्मेंस का बेहतरीन बैलेंस ऑफर करती हैं.

Maruti Suzuki Alto K10

बजट सेगमेंट में Maruti Suzuki Alto K10 सबसे पॉपुलर कार है. एक छोटी और किफायती कार है, जो शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाने के लिए बेहद आसान मानी जाती है. इसका कॉम्पैक्ट साइज और हल्का डिजाइन ट्रैफिक में स्मूद ड्राइविंग के लिए जाना जाता है. यह कार 24.90 km/l तक का शानदार माइलेज ऑफर करती है. Alto K10 में 1.0-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी ऑफर करता है. यह मॉडल Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिससे कार ज्यादा मजबूत, हल्की और सेफ बनती है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki Celerio

बजट कार लवर्स के लिए Maruti Suzuki Celerio आज भी एक भरोसेमंद और पसंदीदा ऑप्शन है. यह हैचबैक अपने सेगमेंट में बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 26 km/l तक का माइलेज देती है, वहीं इसका CNG वेरिएंट 34.4 km/kg तक की शानदार एफिशिएंसी ऑफर करता है. Celerio का कॉम्पैक्ट साइज, हल्की स्टीयरिंग और आसान हैंडलिंग इसे शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाती है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.67 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki WagonR

अपनी स्मार्ट डिजाइन और ऊंची, आरामदायक सीटिंग पोजिशन के चलते Maruti Suzuki WagonR आज भी शहर की सड़कों पर भरोसे का नाम बनी हुई है. इसका 1.0-लीटर पेट्रोल वेरिएंट 25.19 km/l तक का शानदार माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन और भी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी के साथ जेब पर कम बोझ डालता है. इसका खुला और स्पेशियस केबिन, आसान एंट्री-एग्जिट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे डेली सिटी यूज के लिए एकदम फिट बनाता है. इस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है.

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top