• Home
  • Breaking News
  • कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर 30 लाख की चोरी
Image

कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर 30 लाख की चोरी

परवेज आलम प्रभारी

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के लखरावा गारापुर गांव में शनिवार रात लालचंद्र यादव के घर में लाखों की चोरी हो गई। परिवार जिस कमरे में सो रहा था अज्ञात चोरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया और अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

लालचंद्र यादव की पत्नी रविवार सुबह भोर में उठीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। जब बहू ने सास के कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर सामान बिखरा पड़ा था। जिस कमरे में सामान बिखरा था, वहां जाकर परिवार वालों ने देखा कि अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दो सोने के हार, दो सोने की जंजीर, चार सोने के कंगन, दो सोने के झुमके, दो सोने की माथ बेदी, दो सोने की नथियां, दो सोने के मंगलसूत्र, नौ अंगूठियां, दो कान की बालियां, दो चांदी के करधन, चार जोड़ी चांदी की पायल, आठ जोड़ी बिछिया, दो सोनटा घड़ियां और 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

लालचंद्र यादव ने तुरंत थरवई पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। लालचंद्र यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top