• Home
  • State News
  • कटिहारी बोझी लिंक मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

कटिहारी बोझी लिंक मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

सुरेंद्र प्रजापति मऊ के कटिहारी बोझी स्थित पलिया महमूदपुर से टकटेउवा बॉर्डर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी लिंक मार्ग सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। करीब सात वर्ष पहले जिला पंचायत द्वारा निर्मित यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में बदल चुकी है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम प्रधान छविराज गोंड के साथ अखिलेश राय, नवनीत राय, रमेश राय, शिवदरस राय, अरुण मौर्य, सत्येंद्र मौर्य, सुनील राम, संत विजय कुमार और टीपू अहमद जैसे ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता केवल अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आवागमन सुचारू हो सकेगा और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top