• Home
  • Breaking News
  • ऑपरेशन दहन के तहत अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये का मुकदमाती माल हुआ नष्ट
Image

ऑपरेशन दहन के तहत अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त लाखों रुपये का मुकदमाती माल हुआ नष्ट

मूरली प्रजापति

आजमगढ़ 31 जुलाई पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश के क्रम में मुकदमाती माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में दिनांक 30.07.2026 को मा० न्यायालय एफटीसी-2, जनपद आजमगढ़ के आदेशानुसार थाना पवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2021, धारा 419/420/467/468/272/273 भादवि एवं 60A/72 आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमाती माल का विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण कराया गया। निस्तारित किए गए माल में 100 अदद क्यूआर कोड, 1000 सीसी के 100 अदद ढक्कन, 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 07 किलोग्राम यूरिया, 01 किलोग्राम नौसादर, 71 अदद खाली गत्ता, 01 अदद एल्कोहल मीटर, 01 अदद पैकिंग मशीन तथा 12,000 रुपये नकद शामिल रहे।मुकदमाती माल का निस्तारण उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अभियान के तहत मुकदमाती माल का विधिसम्मत निस्तारण कर न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top