• Home
  • State News
  • एस बी आई लखनऊ मंडल द्वारा CSR फंड से विजय श्री फाउंडेशन “प्रसादम सेवा” को बैटरी लोडर प्रदान
Image

एस बी आई लखनऊ मंडल द्वारा CSR फंड से विजय श्री फाउंडेशन “प्रसादम सेवा” को बैटरी लोडर प्रदान

लखनऊ। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की इंदिरा नगर शाखा, लखनऊ की ब्रांच मैनेजर तन्वी सिंह जी द्वारा औपचारिक रूप से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत विजय श्री फाउंडेशन – प्रसादम सेवा को सेवा कार्यों के विस्तार हेतु एक बैटरी लोडर प्रदान किया गया । SBI बैंकिंग क्षेत्र में अग्रणी होने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी सदैव अग्रसर रहा है। समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाने की यह पहल उसकी सेवा भावना और संवेदनशीलता को दर्शाती है। आपको बताते चले विजय श्री फाउंडेशन पिछले 16 वर्षों से लखनऊ के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों एवं उनके तीमारदारों को निशुल्क “प्रसादम भोजन सेवा” प्रदान करता आ रहा हैl SBI के इस सहयोग से संस्था के सेवा कार्य को नई गति और मजबूती मिलेगी। डॉ. विशाल सिंह (फूडमैन) ने SBI परिवार एवं विशेष रूप से ब्रांच मैनेजर तन्वी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग केवल एक वाहन का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का सशक्त संकल्प है। l

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top