• Home
  • State News
  • एबीआर रेस्टोरेंट व जय सेल्स वारियर्स को मिले पूर्ण अंक 
Image

एबीआर रेस्टोरेंट व जय सेल्स वारियर्स को मिले पूर्ण अंक 

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। एबीआर रेस्टोरेंट ने प्रयागराज वूमेंस टी -20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में प्रगति स्कैनिंग सेंटर को आठ विकेट से और दूसरे मैच में जय सेल्स वारियर्स ने जीएस हौंडा को चार रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।  गुरुवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर पहले मैच में प्रगति स्कैनिंग सेंटर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में पूरी टीम महज 62 रन ( आयुषी शर्मा 17 रन, आराध्या 4/04, मीनाक्षी यादव 4/14, राधा पांडेय 1/14 ) पर बिखर गई। जवाब में एबीआर रेस्टोरेंट की टीम ने 9.2 ओवर में दो विकेट खोकर 64 रन ( प्रीति यादव 21 नाबाद, आराध्या 16 रन, मीनाक्षी यादव 15 रन, भावी सिंह पटेल 2/13 ) पर बना लिए। मैच के बाद बीसीसीआई अंपायर ताहिर अब्बास ने मीनाक्षी यादव को प्लेयर ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।  दूसरे मैच में जय सेल्स वारियर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन ( आस्था मिश्रा 47, जया यादव 31, खुशबू यादव 22, ज्योति यादव 12 रन, प्रियंका गुप्ता 2/28, तनु केशरवानी 1/21 ) पर बनाए। जवाब में जीएस हौंडा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन (खुशी सिंह 33, तनु केशरवानी 31, प्रियांशी यादव 20, आंशिका यादव 16 रन, सोनल जय राजधिक 2/29, अनन्या उपाध्याय व रानी यादव एक – एक विकेट ) ही बना सकी। मैच के बाद अंकित गुप्ता हॉनर ऑफ़ होटल प्रयाग ने आस्था मिश्र को प्लेयर ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया। मैच में तौसीफ शैख व विपिन कुमार ने अंपायरिंग और अक्षय सोनकर ने स्कोरिंग की।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top