• Home
  • State News
  • एक्शन मोड में एसडीएम: गांव पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण,
Image

एक्शन मोड में एसडीएम: गांव पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण,

Dinesh Prajapati

शासन के निर्देशानुसार पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करते हुए उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के रघौली गांव पहुंचकर विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।तहसील क्षेत्र के रघौली गांव में बलजोर और धर्मेंद्र के बीच खेत के बंटवारे को लेकर धारा 24 के तहत एक मुकदमा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से विचाराधीन है। मुकदमे के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम अशोक कुमार सिंह स्वयं गांव पहुंचे और संबंधित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनके साथ आर.के. सुधाकर तथा क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में विवादित भूमि का निरीक्षण करते हुए वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान लेखपाल से भूमि के अभिलेखों तथा सीमांकन से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की गई। साथ ही एसडीएम ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनकर आवश्यक निर्देश दिए।इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पुराने राजस्व वादों के त्वरित एवं संगत निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच कर जल्द ही मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा, ताकि लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हो सके।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top