• Home
  • State News
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’ में सुनी जन समस्याएं
Image

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’ में सुनी जन समस्याएं

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ: 04 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में  दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और ‘जनता दर्शन’ जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही का परिचय दें, ताकि आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top