• Home
  • State News
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों से की चर्चा, जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं दिये कार्यवाही के निर्देश
Image

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों से की चर्चा, जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं दिये कार्यवाही के निर्देश

गोविन्द प्रजापति

प्रयागराज।लखनऊ, 16 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। श्री मौर्य जी ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनसामान्य के बीच लगातार संपर्क में रहें तथा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं।

सर्किट हाउस में जनता दर्शन का आयोजन, अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सर्किट हाउस में जनता दर्शन का आयोजन कर बड़ी संख्या में आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास, पेंशन, रोजगार सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र उप मुख्यमंत्री जी को सौंपे। प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से जन-जन को राहत एवं न्याय उपलब्ध कराना है।

बंशी भवन में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने बंशी भवन, टैगोर टाउन, प्रयागराज में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज एवं नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। श्री मौर्य जी ने कहा कि “प्रयागराज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद के कारण ही मैं नेता बना हूं, आपका आशीर्वाद सदैव मेरे साथ रहा है और मैं इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। वरिष्ठजनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणा एवं शक्ति का स्रोत रहेगा।” वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। वरिष्ठजनों के अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज केवल तीर्थराज और आध्यात्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली भूमि है। यहां के वरिष्ठजनों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव एवं योगदान से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उनके सम्मान का यह कार्यक्रम समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और मजबूत करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगापार श्रीमती निर्मला पासवान जी, जिलाध्यक्ष महानगर श्री संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष यमुनापार श्री राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश मौर्य, विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, पार्षद श्री राजू शुक्ला, श्री विजय मिश्र, श्री आर.पी. दूबे एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top