• Home
  • State News
  • उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में बौद्ध भिक्षुओं के ‘शांति मार्च’ का किया भव्य स्वागत
Image

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में बौद्ध भिक्षुओं के ‘शांति मार्च’ का किया भव्य स्वागत

लखनऊ | 13 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर विश्व शांति का पावन संदेश लेकर निकले पूज्य बौद्ध भिक्षुओं के ‘शांति मार्च’ का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा की भगवान बुद्ध के विचार केवल एक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला हैं। उनका शांति संदेश ही विश्व को संघर्षों से मुक्ति दिलाकर एक सुरक्षित भविष्य की ओर ले जा सकता है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ संवाद किया और भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत आवश्यक बताया की स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज जब विश्व के अनेक देश आपसी संघर्ष, वैमनस्य और अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं ‘करुणा, अहिंसा और शांति’ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि तथागत बुद्ध का दिखाया मार्ग ही मानवता को विनाश से बचाकर कल्याण की ओर ले जा सकता है। यह शांति मार्च समाज में भाईचारे और सद्भाव का बीज बोने का एक सराहनीय प्रयास है एवं पावन धरती पर बौद्ध परंपराओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों और संतों के शांति संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी: माननीय सदस्य, विधान परिषद, पूज्य भंतेगण: देश के विभिन्न हिस्सों से आए वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुगण एवं विधार्थी सम्मलित हुए।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top