• Home
  • State News
  • उत्तर प्रदेश सरकार और ए.वी.डब्लू ग्लोबल के बीच महत्वपूर्ण समझौते
Image

उत्तर प्रदेश सरकार और ए.वी.डब्लू ग्लोबल के बीच महत्वपूर्ण समझौते

LV-News

लखनऊ, – प्रीमियम ऑटोमोटिव और मोटरस्पोर्ट कंसल्टेंसी, ए.वी.डब्लू ग्लोबल, जो पहले मोटोजीपी राइडर, कारेल अब्राहम द्वारा शुरू की गई थी, ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके अंतर्गत राज्य में एक विश्वस्तर के मोटरसाइकिल रेसिंग परिवेश का विकास किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण पहल में ए.वी.डब्लू ग्लोबल और उत्तर प्रदेश सरकार मोटोजीपी और एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (ए.आर.आर.सी) जैसी प्रीमियर इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन संभव बनाएंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को रेसिंग के लिए ग्लोबल हब बनाना है। साथ ही, यह मोटरस्पोर्ट परिवेश के लिए एक महत्वपूर्ण पहल भी है।ए.वी.डब्लू ग्लोबल पूर्व मोटोजीपी राइडर कारेल अब्राहम द्वारा शुरू की गई थी। यह रिसर्च, मोटरस्पोर्ट इवेंट एक्ज़िक्यूशन और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग जैसी एंड-टू-एंड एडवाइज़री सेवाएं प्रदान करती है। अब्राहम ब्रनो सर्किट (चेक रिपब्लिक) के पूर्व मालिक हैं, और उन्हें इसके ऑपरेटर के रूप में काम करने का अनुभव है, इसलिए उनका सहयोग मोटरस्पोर्ट ऑपरेशन और दीर्घकालिक इवेंट डेवलपमेंट का एक विश्वस्तर का एवं व्यवस्थित दृष्टिकोण प्रदान करेगा।उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सी.ई.ओ, श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा, “ए.वी.डब्लू ग्लोबल की मदद से उत्तर प्रदेश देश में प्रोफेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग वापस लाने में समर्थ बनेगा। राज्य और पूरे देश के फैन जबरदस्त मोटरसाइकिल्स को ट्रैक पर दौड़ते देखने के लिए उत्सुक हैं। उत्तर प्रदेश राज्य मोटरस्पोर्ट के विकास और युवाओं को इस क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में बहुत जल्द हाई-ऑक्टेन रेसिंग शुरू होने वाली है। हम विश्व स्तर की रेसिंग सुविधा, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट की पूरी क्षमता का उपयोग करने और इसके आस-पास एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम का विकास करने के लिए दृढ़ निश्चित हैं।”टू व्हील्स मोटर रेसिंग के प्रमोशन डायरेक्टर, रॉन हॉग ने कहा:“हमें खुशी है कि भारत में हमारा प्रतिनिधित्व ए.वी.डब्लू ग्लोबल कर रहा है। भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहाँ के फैन बहुत जोशीले हैं, और हम जुलाई-अगस्त 2026 में यहाँ पर रेसिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।”
ए.वी.डब्लू ग्लोबल के फाउंडर, कैरल अब्राहम ने बताया, “मुझे मोटोजीपी में रेस करने और विश्व-स्तर का सर्किट चलाने के बाद अच्छी तरह से मालूम है कि एक सफल मोटरस्पोर्ट इकोसिस्टम के विकास के लिए क्या जरूरी है। भारत दुनिया में मोटरसाइकिल का सबसे बड़ा बाजार है। इसलिए यहाँ पर विश्व स्तर की रेसिंग भी होनी चाहिए। ए.वी.डब्लू ग्लोबल यहां प्रोफेशनल रेसिंग की शुरुआत के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी हर पहल फैंस पर केंद्रित होती है।”यह पहल बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट (बी.आई.सी) पर केंद्रित होगी। विश्व स्तर पर सबसे तकनीकी रूप से उन्नत रेसिंग सुविधाओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध, इस सर्किट को दुनिया में सबसे अधिक टेक्निकली एडवांस्ड रेसिंग सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसे ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट्स के लिए एक मुख्य स्थान बनाया जाएगा। बी.आई.सी का विश्व-स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश को “मोटरस्पोर्ट कैपिटल” के रूप में उभरने में मदद करेगा, जिससे ग्लोबल एथलीट, टीमें और इन्वेस्टर राज्य की ओर आकर्षित होंगे।
यह साझेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट विशेषज्ञों के बीच एक समन्वित प्रयास का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य एक स्थायी खेल विरासत का निर्माण करना है। राज्य की रणनीतिक कनेक्टिविटी और विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ उठाते हुए, इस पहल का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और औद्योगिक निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उत्तर प्रदेश की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना है।
मोटोजीपी और ए.आर.आर.सी जैसी इवेंट्स में टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट, रोज़गार और मोटरस्पोर्ट इंडस्ट्री का विकास करने तथा ग्लोबल रेसिंग कैलेंडर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की क्षमता है।

Releated Posts

प्रहर्ष फाउंडेशन के अक्षरलोग युवा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Ajay yadav लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी लखनऊ: 20 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.…

वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी जनपद -मऊ के कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे…

राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच की मांग

LV-News लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम आज राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top