• Home
  • Breaking News
  • उत्तर प्रदेश जल निगम स्टोर से चोरी करने वाला आरोपी चोरी के सामग्री सहित गिरफ्तार
Image

उत्तर प्रदेश जल निगम स्टोर से चोरी करने वाला आरोपी चोरी के सामग्री सहित गिरफ्तार

मूरली प्रजापति

 आजमगढ़ 31 जुलाई(आर एन एस)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 30.07.2026 को चौकी प्रभारी फरिहा उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गन्धुवई कोल्ड स्टोरेज के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में 02 अदद डी-ज्वाईन्ट एवं 06 अदद सिलेण्डर विद लाइनर बरामद हुए, जो फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के स्टोर से चोरी किए गए थे। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.07.2026 को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियन्ता द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि 26.07.2026 की शाम फरिहा स्थित जल निगम स्टोर परिसर से Cylinder Assembly Complete, Cylinder with Liner, D-Joint तथा अन्य सरकारी सामग्री अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। बरामदगी के उपरांत मुकदमे में धारा 317 (2 ) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई l

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top