• Home
  • Breaking News
  • उत्तर प्रदेश के चार जनपदों में (बरेली, कौशाम्बी, सहारनपुर एवं अयोध्या) ‘कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स’ का कल होगा भव्य उद्घाटन, केशव प्रसाद मौर्य जी।
Image

उत्तर प्रदेश के चार जनपदों में (बरेली, कौशाम्बी, सहारनपुर एवं अयोध्या) ‘कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स’ का कल होगा भव्य उद्घाटन, केशव प्रसाद मौर्य जी।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी कल दिनांक 1 फ़रवरी 2026 को जनपद कौशांबी भ्रमण करेंगे। प्रदेश के चार जनपदों— कौशाम्बी, बरेली, सहारनपुर एवं अयोध्या में नवनिर्मित ‘कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स’ का उद्घाटन की पहल कौशाम्बी से करेंगे। यह पहल भारत सरकार द्वारा प्रायोजित “प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना” (PMFME) के अंतर्गत ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) की अवधारणा को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 के अंतर्गत उद्यमियों को सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों के उत्साहवर्धन के लिए किया जा रहा है।

‘सरस हाट’ का विधिवत उद्घाटन करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सौजन्य से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण शिल्पकारों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के उत्पादों को उचित बाजार और पहचान दिलाना है।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का यह दौरा जनपद कौशांबी में विकास योजनाओं की समीक्षा, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top