• Home
  • Breaking News
  • उज्ज्वला लाभार्थियों को :प्रदेश के 1.86 करोड़ लोगों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिला, गाजीपुर में
Image

उज्ज्वला लाभार्थियों को :प्रदेश के 1.86 करोड़ लोगों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिला, गाजीपुर में

दिनेश प्रजापति

उत्तर प्रदेश सरकार ने होली से ठीक पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 फरवरी को लखनऊ के लोक भवन से 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि का हस्तांतरण शुरू किया। इससे प्रदेश के 1.86 करोड़ लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। इसी कड़ी में, गाजीपुर के ऑडिटोरियम हॉल में 550 लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण (जनवरी से मार्च 2026) के तहत होली विशेष रिफिल के रूप में दिया जा रहा है। प्रति सिलेंडर लगभग 925 रुपये की कीमत पर, केंद्र सरकार 363.33 रुपये और राज्य सरकार 561.67 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यह सब्सिडी राशि लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है।जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 3,17,082 सक्रिय लाभार्थी हैं, जिनके लिए 66 घरेलू गैस एजेंसियां संचालित हैं। जिले में 2,94,142 लाभार्थियों ने अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया है, जबकि 2,60,837 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। प्रशासन द्वारा आधार प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। होली से पहले मिली यह सौगात गरीब परिवारों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ त्योहार की खुशियां भी लेकर आई है।

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top