• Home
  • State News
  • इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के छात्रों को पुरस्कार
Image

इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के छात्रों को पुरस्कार

अरविन्द कुमार पटेल
कूरेभार/सुल्तानपुर। सैदखानपुर-कूरेभार में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस परीक्षा में कुल 422 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। यह प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा 8 में अध्ययनरत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिनमें आरती वर्मा, दिव्या गुप्ता, कंचना विश्वकर्मा, खुशबू यादव और जानवी तिवारी प्रमुख थीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बजरंगी प्रसाद यादव सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में लाल बहादुर यादव, राज बहादुर यादव, राम उजागिर यादव, मेराज खान, सुभाष चंद्र मोहन, रंजीत यादव, शिवेंद्र सिंह, पूनम कनौजिया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top