• Home
  • State News
  • आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात
Image

आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात

LV-News

लखनऊ। राजधानी के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1000 आशाओं की प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी सोनकर के नेतृत्व में आशाओं के एक ग्रुप ने लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आशाओं की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बाद में आशाओं ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी से मुलाकात कर उनको भी ज्ञापन की प्रति सौंपी।संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि लखनऊ की आशाओं को जनवरी 2026 से किसी तरह का भुगतान नहीं हो रहा है ,जिसके कारण आशाओं में रोष है तथा लखनऊ की आशाएं कार्य बहिष्कार करने पर उतारू हैं।

संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने इस संबंध में लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह से दूरभाष पर वार्ता किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया की एनएचएम से बजट मिलने में विलंब के कारण भुगतान में देरी हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले हफ्ते में आशाओं का भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आशाओं के प्रतिनिधि लक्ष्मी सोनकर एवं उनके साथ आई हुई आशाओं के ग्रुप को एक हफ्ते तक कार्य बहिष्कार स्थगित रखने का अनुरोध करते हुए अवगत कराया कि उनके बकाए मानदेय का भुगतान अगले सप्ताह तक हो जाएगा। अगले सप्ताह तक भुगतान न हो पाने की स्थिति में संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी, लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता करेंगे। यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अरुणा शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लखनऊ में दिया है।

उन्होंने अवगत कराया है कि संयुक्त परिषद के अध्यक्ष से मिलने वाले आशाओं के प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती लक्ष्मी सोनकर,शबनम गौतम, दीपा शर्मा, तारावती, सोनी देवी, रागिनी यादव, पुष्पा पांडे ,विद्या देवी, किरण, नीतू श्रीवास्तव, रीता बाजपेई, आरती पाल एवं सुनीता शामिल थीं।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top