• Home
  • Sports
  • आर्यश्री संस्था ने मलिन बस्ती के बच्चो के साथ धूमधाम से मनाया वार्षिक खेल दिवस
Image

आर्यश्री संस्था ने मलिन बस्ती के बच्चो के साथ धूमधाम से मनाया वार्षिक खेल दिवस

लखनऊ। आर्यश्री शिक्षा समिति द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में मलिन बस्ती के बच्चो के साथ वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र के लगभग 170 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना गीत से हुई। इसके पश्चात बच्चों की रोचक दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा योग नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। ओ हो हो हो, धड़क-धड़क तथा मिशन सिंदूर जैसे गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश है और आप सभी बच्चे इस देश के भविष्य हैं, पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है, इस प्रकार के आयोजन बच्चों में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के संबंध में संस्था की सचिव तुलिका धवन कपूर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषकर योग से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं तथा तनाव कम होता है। बचपन से ही योग अपनाने से बच्चों में अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मंकी रेस में रघुवर प्रथम, युवराज द्वितीयऔर केसर तृतीय।बनी रेस में शुभम प्रथम,नाजिया द्वितीयऔर महक तृतीय रहे।बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर बच्चो की माताओं का भी सम्मान किया गया जिनमे महिमा पाल, दिव्यांशी, अर्पिता गुप्ता और अंजली गुप्ता को उपहार दे कर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में माननीय न्यायमूर्ति वी.के. धवन, सृष्टि राठौर (PCS), न्यायाधीश विकास सक्सेना एवं बाल आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल शामिल रहीं।
कार्यक्रम में आर्यश्री संस्था के सभी स्टाफ सदस्य—शुभम, अजय, सतीश एवं प्रदीप उपस्थित रहे।
शिक्षिकाओं में शालिनी, ज्योति, नेहा, शीबा एवं चंद्रकला मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की कोरियोग्राफर मिस सपना भारती द्वारा की गई।
आगरा से आर्याश्री टीम की ओर से लक्ष्मी, जुबैर एवं मनीष की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त डीएस सीएसआर सदस्यों में जावेद हुसैन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में लखनऊ शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की तथा अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top