• Home
  • State News
  • आरडीएसओ में ‘सांस्कृतिक उत्सव’ का भव्य आयोजन कार्यक्रम में दिखा सामुदायिकता का भाव
Image

आरडीएसओ में ‘सांस्कृतिक उत्सव’ का भव्य आयोजन कार्यक्रम में दिखा सामुदायिकता का भाव

गोविन्द प्रजापति

अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने 17 जुलाई 2026 को आरडीएसओ कॉलोनी स्थित भगवान बिरसा मुंडा ऑडिटोरियम में “सांस्कृतिक उत्सव-2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। आरडीएसओ के निवासी, उनके परिवार और कर्मचारी एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम के उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में आरडीएसओ के महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना और विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति दनसाना ने की।

महानिदेशक महोदय श्री प्रभास दनसाना ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी संवाद, रचनात्मक अभिव्यक्ति और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का प्रभावी मंच हैं। उन्होंने कहा कि प्रसन्न एवं प्रेरित कार्यबल किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होता है तथा ऐसे आयोजन कार्य, जीवन संतुलन, सकारात्मक वातावरण और संस्थान की कार्यकुशलता को बढ़ावा देते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा आरडीएसओ कॉलोनी केवल आवासीय परिसर नहीं, बल्कि हमारा साझा घर और कार्यसंस्कृति का प्रतिबिंब है। प्रत्येक कर्मचारी एवं उनका परिवार स्वामित्व की भावना के साथ इस परिसर को अपना समझकर इसके संरक्षण एवं विकास में सक्रिय योगदान दें। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाएंगी।

मंच पर संगठन के सभी वर्गो की सहभागिता के माध्यम से समूह गान, पारंपरिक नृत्य, वाद्य संगीत और लघु नाटकों के साथ ही आरपीएफ कर्मियों और स्थानीय अरुणोदय स्कूल के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया I इस प्रकार कुल 24 विविध प्रस्तुतियाँ दी गईं । इन कार्यक्रमों के साथ-साथ, उत्सव में एक हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी शामिल थी, जिसमें सिटी मोंटेसरी स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और अरुणोदय स्कूल के छात्रों की रचनात्मक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा, उपस्थित लोगों ने आरडीएसओ के कर्मचारियों एवं विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रदर्शित फूड स्टालों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया।

अपर महानिदेशक श्री क़ाज़ी मेराज अहमद ने अपने समापन संबोधन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महानिदेशक महोदय के कुशल नेतृत्व हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आरडीएसओ में कार्मिकों की प्रतिभाएं कार्यालय में फाइलों तक ही सीमित नहीं है बल्कि वे एवं उनके परिजन कला एवं संगीत के क्षेत्र में भी अग्रणी हैं।

यह आयोजन आरडीएसओ परिवार के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महानिदेशक महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गये।

इस अवसर पर आरडीएसओ के सभी वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य, रेलवे महिला कल्याण संघ की पदाधिकारीगण, आरडीएसओ के सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top