
गोविन्द प्रजापति/लखनऊ स्थित आरडीएसओ के सभागार में आज सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरडीएसओ स्टाफ एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसे महानिदेशक, आरडीएसओ, श्री प्रभास दनसाना की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को कर्मचारी कल्याण एवं पारिवारिक सहभागिता के लिए अत्यंत उपयोगी बत
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र वाजपेयी (नृत्य) एवं डॉ. कृतिका त्रिपाठी (संगीत) उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। यह आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव एवं सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
















