• Home
  • Breaking News
  • आयुष्मान योजना में घोटाले की जांच की संभावना: कई निजी अस्पताल, लखनऊ के सीएमओ स्तर से जांच शुरू
Image

आयुष्मान योजना में घोटाले की जांच की संभावना: कई निजी अस्पताल, लखनऊ के सीएमओ स्तर से जांच शुरू

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में निजी अस्पतालों द्वारा गंभीर अनियमितताएं किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन अस्पतालों ने उपलब्ध आईसीयू और वेंटिलेटर बेड से अधिक मरीजों की भर्ती दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद स्टेट हेल्थ एजेंसी आयुष्मान भारत (साचीज) ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। इसके तहत लखनऊ के आठ निजी अस्पतालों में सीएमओ स्तर से जांच शुरू कर दी गई है।

लखनऊ में आयुष्मान योजना से 400 से अधिक निजी और सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं, जहां पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। योजना के तहत आईसीयू वेंटिलेटर बेड के लिए 9,900 रुपये और बिना वेंटिलेटर आईसीयू बेड के लिए 9,350 रुपये प्रति दिन का पैकेज निर्धारित है। सूत्रों के अनुसार, कुछ निजी अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर बेड लगभग हर समय ‘फुल’ दिखाए गए। 

कई मामलों में उपलब्ध बेड से अधिक मरीजों की भर्ती दर्शाई गई। भुगतान के लिए फाइल आगे बढ़ने पर साचीज को इस पर संदेह हुआ। इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को साचीज ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर 22 जनवरी 2026 को सीएमओ लखनऊ को पत्र भेजकर आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में आईसीयू-वेंटिलेटर बेड के संचालन की स्थिति की जांच के आदेश दिए गए। सीएमओ डॉ. एनबी. सिंह ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

18 जिलों के अस्पताल संदेह के घेरे में

आगरा, आजमगढ़, बहराइच, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सहारनपुर, संतकबीर नगर, शामली और वाराणसी के आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में आईसीयू-वेंटिलेटर भर्ती में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top