• Home
  • State News
  • आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर कैंडल मार्च,
Image

आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर कैंडल मार्च,

संजय कुमार सिंह
जौनपुर। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत   के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला, रविवार की रात्रि सदर इमामबाड़ा से मौलाना सफदर हुसैन जैदी एवं अंजुमन शमशीर हैदरी के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया, जो ईदगाह परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।मौलाना जैदी ने कहा कि इस घटना की कड़ी निंदा की जाती है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। मौलाना ने अपील की कि लोग संविधान के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की जा सके। मौलाना जफर हसन खान , आसिफ अब्बास ,   अम्बर अब्बास ,सैफ आब्दी ,आगा मोहसिन , यासिर  शुजा ,शाजान जैदी , मौलाना अहमद हसन खान ,मौलाना शाने आलम , मौलाना हसन हैदर ,मौलाना इकरार आजमी , मौलाना अली अब्बास , मौलाना शायान हैदर , अली मंजर , नौशाद हुसैन , आदि मौजूद रहे।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top