• Home
  • State News
  • आजमगढ़ में गोतस्कर-हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ …. 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद
Image

आजमगढ़ में गोतस्कर-हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ …. 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद

Surendra Prajapati

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने बीती रात दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ों में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। निजामाबाद और फूलपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन मुठभेड़ों में दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए हैं। इन घायलों में एक 17 मुकदमे वाला हिस्ट्रीशीटर है।पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलहे, चोरी की बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल बताया कि पहली मुठभेड़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा पुल के पास 4 मार्च की रात करीब 10:25 बजे हुई। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में शातिर गोतस्कर और हिस्ट्रीशीटर मेराज घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका साथी नासिर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मेराज पर पहले से गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक .315 बोर तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। एक अन्य मुठभेड़ के बारे में फूलपुर के क्षेत्राधिकार किरण सिंह पाल ने बताया कि यह मुठभेड़ फूलपुर थाना क्षेत्र के मुडियार ग्राम के पास 5 मार्च की तड़के करीब 2:15 बजे हुई। यह कार्रवाई ग्राम कौड़िया में मिले प्रतिबंधित पशु अवशेषों के मामले की जांच के दौरान हुई। यहाँ पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में मो. आमिर घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आमिर सहित कुल तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से गोवंश को पकड़कर उनका वध करते थे और मांस की बिक्री करते थे। इनके कब्जे से दो चापड़, तमंचा और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top