• Home
  • State News
  • आगर मालवा में थ्रेशर मशीन से महिला की मौत:खेत में काम करते समय अचानक चपेट में आई
Image

आगर मालवा में थ्रेशर मशीन से महिला की मौत:खेत में काम करते समय अचानक चपेट में आई

LV-News

आगर मालवा जिले के ग्राम छोटा पालडा में गुरुवार को एक 50 वर्षीय महिला की थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा खेत में कृषि कार्य करते समय हुआ। मृतक महिला की पहचान ग्राम छोटा पालडा निवासी चतर बाई (पति गोकुल सोंधिया) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चतर बाई अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान थ्रेशर मशीन पर काम करते समय वह अचानक उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला के शव को दोपहर करीब 12 बजे आगर मालवा के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सिविल अस्पताल पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में थ्रेशर मशीन से काम करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top