• Home
  • State News
  • अमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर मे वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अमीफोरिया 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
Image

अमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर मे वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अमीफोरिया 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ,अमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर मे वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अमीफोरिया 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का प्रेरणादायी विषय “Explore, Experience, Enjoy” रहा, जिसने विद्यार्थियों को नई संभावनाओं की खोज करने, विविध अनुभवों को आत्मसात करने और हर क्षण का आनंद लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ (प्रो-वाइस चांसलर), प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार तिवारी (डिप्टी प्रो-वाइस चांसलर) तथा डॉ. राजीव वर्मा (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके सान्निध्य ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।महोत्सव के उद्घाटन की शुरुआत भव्य परेड से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात स्वर्गीय धर्मेंद्र जी की थीम पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति (स्किट) प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद भारत के विभिन्न राज्यों पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें देश की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएँ और लोकधुनों की झलक देखने को मिली।

तीन दिवसीय इस महोत्सव में नृत्य, संगीत, नाटक, फैशन शो एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, ऊर्जा और उत्कृष्ट समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर उल्लास और उमंग से भर उठा।कार्यक्रम का संचालन छात्र मास्टर ऑफ सेरेमनी दिव्यांश सिंह एवं तान्या सोनी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली और ऊर्जावान शैली में किया गया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत सुचारु एवं आकर्षक ढंग से संचालित करते हुए दर्शकों को निरंतर जोड़े रखा।अमिफोरिया 2026 ने अपनी थीम के अनुरूप विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने खोजा, अनुभव किया और भरपूर आनंद लिया। यह महोत्सव विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समृद्धि, सृजनात्मकता और युवा शक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top