शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट राजधानी में होगा। दरअसल, भारत की सबसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित होगी। भौंरी में 3700 एकड़ में एआई सिटी बनेगी। रिसर्च, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज का एक इंटीग्रेटेड इको सिस्टम बनेगा।
MP की राजधानी में बड़ा प्रोजेक्ट: भारत की सबसे बेहतरीन AI City होगी विकसित, यहां 3700 एकड़ में बनेगी एआई सिटी

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट राजधानी में होगा। दरअसल, भारत की सबसे बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित होगी। भौंरी में 3700 एकड़ में एआई सिटी बनेगी। रिसर्च, स्टार्टअप्स, इंडस्ट्री और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज का एक इंटीग्रेटेड इको सिस्टम बनेगा।

राजधानी भोपाल में AI सिटी के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एंड रिसर्च पूरा रोडमैप तैयार करेगा। डेवलपमेंट को लेकर 20 से ज्यादा ग्लोबल एजेंसियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दाखिल किया है। इस माह के अंत तक डेवलपमेंट एजेंसी तय होने की संभावना है। नॉलेज एवं एआई सिटी के रोडमैप पर आज राष्ट्रीय स्तर की बैठक भी रखी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने आइसर को एक्शन प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत को एआई, रिसर्च और इनोवेशन के ग्लोबल मैप पर एक मज़बूत खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करना है। प्रस्तावित AI City में मPबूत और टिकाऊ इकोसिस्टम बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फरवरी महीना खत्म होने से पहले डेवलमेंट एजेंसी को फाइनल कर दिया जाएगा।