• Home
  • State News
  • KGMU में गैस सिलेंडर खत्म होने से मेस बंद; 2500 मरीजों का नाश्ता और रोटी बंद।
Image

KGMU में गैस सिलेंडर खत्म होने से मेस बंद; 2500 मरीजों का नाश्ता और रोटी बंद।

गोविन्द प्रजापति

एलपीजी की बढ़ती किल्लत के बीच लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों और मेडिकोज के खाने पर संकट खड़ा हो गया है। 2500 मरीजों के नाश्ते और रोटियों में कटौती शुरू हो गई है। मेडिकोज (MBBS स्टूडेंट्स) के हॉस्टल की मेस बंद होती जा रही हैं।हालात ये हैं कि मरीजों के लिए 5 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। हॉस्टल्स के प्रोवोस्ट ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सरदार पटेल हॉस्टल के प्रोवोस्ट ने चीफ प्रॉक्टर को इसके लिए लेटर भी लिख दिया है। उन्होंने कहा है- ‘महोदय, अब आप ही दिशा-निर्देश दीजिए कि क्या किया जाए।’KGMU में पेशेंट किचन में हम पहुंचे। यहां के हेड कुक, कुक और कर्मचारियों से बात की। हेड कुक राम सजीवन ने बताया कि 4 दिन से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं आ रही है। गैस एजेंसी के माध्यम से गैस की सप्लाई होती थी। अब दिक्कत बढ़ रही है।KGMU में पेशेंट किचन में हम पहुंचे। यहां के हेड कुक, कुक और कर्मचारियों से बात की। हेड कुक राम सजीवन ने बताया कि 4 दिन से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं आ रही है। गैस एजेंसी के माध्यम से गैस की सप्लाई होती थी। अब दिक्कत बढ़ रही है।KGMU में भर्ती मरीजों के लिए डाइट निर्धारित है। पेशेंट कुक मुजीब ने बताया- सुबह की शुरुआत चाय से होती है। फिर नाश्ता होता है। इसके बाद दोपहर का लंच और फिर शाम की चाय और फिर रात में डिनर दिया जाता है। किचन में रोजाना औसतन 2500 मरीजों का खाना तैयार होता है। इस समय एलपीजी की किल्लत का असर यह है कि मरीजों को नाश्ता के अलावा रोटियां तक डाइट के मुताबिक नहीं दे पा रहे हैं।KGMU किचन में काम करने वाले वर्कर्स के मुताबिक, यहां पर रोजाना करीब 7 सिलेंडर की खपत होती थी। इनमें से 5 सिलेंडर खाना बनाने में जबकि दो सिलेंडर रोटी सेंकने में काम आते थे। मौजूदा समय कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मिनी साइज 5 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर से खाना पकाया जा रहा है। इनको बार-बार बदलने में समय भी ज्यादा लग रहा है और खाने की पूरी आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।सरदार पटेल हॉस्टल के प्रवेक्षक ने चीफ प्रॉक्टर को लेटर भेजा है कि गैस न मिलने के कारण उनकी सभी मेस में खाना नहीं बन पा रहा है, जिससे छात्रावास में छात्रों को काफी असुविधा हो रही है। इस स्थिति में चीफ प्रॉक्टर अपने स्तर पर उचित दिशा-निर्देश देने का कष्ट करें।KGMU के करीब 20 हॉस्टलों में रहने वाले लगभग 10 हजार मेडिकोज के सामने भी भोजन का संकट खड़ा हो गया। कई हॉस्टलों की मेस बंद हो रही है, जिससे उन्हें बाहर होटल में महंगा खाना खाने जाना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी तौर पर छात्रों के लिए खिचड़ी बनाने का सुझाव दिया है। गुरुवार से खुले स्थान पर तंदूर लगाकर भोजन बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है।

Releated Posts

CM ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत समस्त ग्रामों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने की योजना दयाशंकर सिंह

संजय कुमार सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया  कि राज्य…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन किसानों को वैज्ञानिक खेती का संदेश

संजय कुमार सिंह/लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ जनपद के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय…

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने सभी राज्यों के मंत्रियों- अधिकारियों के साथ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया मंथन

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: जल जीवन मिशन-2.0 भविष्य में किस तरह से योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए आगे…

’156 दिनों में हजारों कलाकारों को मिला मंच, सुर साधना से चमकी यूपी की लोक कला’

गोविन्द प्रजापतिलखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top