• Home
  • State News
  • प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग कार्रवाई में, अवैध शराब कारोबारियों में दहशत।
Image

प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग कार्रवाई में, अवैध शराब कारोबारियों में दहशत।

संतकबीरनगर ब्यूरों

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस उपाधिक्षक सदर अमित कुमार एवं विजय आनंद, आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद व मय स्टॉप द्वारा खलीलाबाद स्थित मॉडल शॉप व अन्य दुकानों का डिजिटल अल्कोहल मीटर से भौतिक निरीक्षण किया गया तथा ग्राम- अशरफपुर, थाना-दुधारा तथा उसके आस पास के क्षेत्रों में दबिश दिया गया। संयुक्त टीम की इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान गांव के सुनसान स्थानों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। दबिश के दौरान अवैध रूप से तैयार किया जा रहा करीब 120 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर बरामद हुआ। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद लहन को तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जिससे अवैध कच्ची शराब के निर्माण की कोशिशों को पूरी तरह विफल कर दिया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से प्रशासन की नजर से बचकर कच्ची शराब का धंधा करने वाले तत्वों को इस कार्रवाई से कड़ा संदेश मिला है कि अब किसी भी कीमत पर गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में आबकारी और पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध शराब के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही यह अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और भी तेज छापेमारी, गश्त और निगरानी की जाएगी। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त, सख्त और प्रभावी कार्रवाई से जहां आम जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है, वहीं कच्ची शराब के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है, जो प्रशासन की इस मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top