• Home
  • Breaking News
  • सिन्धी समाज ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया
Image

सिन्धी समाज ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया

लखनऊ। अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस राजधानी लखनऊ में सिन्धी समाज ने उन्हें सुबह 10 बजे क्षेत्रीय पार्षद मोनू सिंह गिरीश गुप्ता के साथ में आशियाना चौराहे सहित नाका हिंडोला चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित कर भगति गीतों के साथ मनाया चेट्टी चंद मेला कमेटी व सिन्धी पंचायतों के मुखी गण ने संयुक्त रूप से अमर शहीद हेमू कालाणी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

आशियाना के मुखी गण में प्रमुख रूप से भीमन दास , सुदाम चांदवानी, राकेश भागनानी, अशोक चांदवानी सुदाम चंद, वासुदेव सचदेवा नानक चंद लखमानी , पूज्य झूलेलाल सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष अनिल चंदानी सहित *मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी कोषाध्यक्ष श्याम कृष्णानी सुरेश छबलानी तरुण सांगवानी पुनीत लालचंदानी राजू जसवानी इंदर कालाणी हंसराज राजपाल
कन्हैयालाल चांदवानी, संतोष हिरवानी, नवीन केवलानी अमरनाथ चौधरी घनश्याम दास सहित सभी ने आशियाना और नाका हिंडोला चौराहे पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

इस मौके पर सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए 19 वर्षीय अमर शहीद हेमू कालाणी ने अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए इतनी कम उम्र में इतना बड़ा हौंसला बारूद से भरी हुई अंग्रेजी हुकूमत की ट्रेन को उड़ाने का प्रयास करते वक्त गिरफ्तार हुए उसके बाद हेमू कालाणी को फांसी की सजा सुनाई गई देश व समाज का नाम रोशन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस उतर प्रदेश सहित पूरे देश में मनाया गया ( इस मौके पर नाका हिंडोला चौराहे पर क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता व आशियाना कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मोनू सिंह शामिल हुए जिन्होंने समाज के साथ हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की है।

Releated Posts

एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर बरेली में ‘परिवर्तन स्किलिंग सेंटर’ शुरू किया

Sanjay Kumar Singh/बरेली,: भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक ने ‘स्माइल फाउंडेशन’ के सहयोग से…

आर्किटेक्ट्स के लिए स्पेशलाइज़्ड कार्यक्रम की घोषणा

govind Prajapati/लखनऊ,17 मार्च 2026: जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ अधिक गंभीर होती जा…

लखनऊ में कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी शुरू, योगी-अखिलेश दोनों पहुंचे, देखें खाने का मेन्यू, 

रीता प्रजापति/ लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी पहुंचे, नवदंपति को बधाई…

यूपी में एडमिशन के बाद बीच में स्कूल नहीं छोड़ पाएंगे विद्यार्थी,

गोविन्द प्रजापति/परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों पर अब पूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top