• Home
  • Entertainment
  • मां बनने के 5 महीने बाद काम पर लौटीं कई एक्ट्रेसेस बनीं मिसाल
Image

मां बनने के 5 महीने बाद काम पर लौटीं कई एक्ट्रेसेस बनीं मिसाल

एक वक्त था, जब बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस शादी करने के बाद, बच्चे होने के बाद अपने एक्टिंग प्रोफेशन से दूर हो जाती थीं। लेकिन नई जमाने की एक्ट्रेसेस ने इस सोच को बदला है। हाल ही में कियारा आडवाणी भी बेटी के जन्म के बाद वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गईं। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसा कर चुकी हैं। जानिए, कौन हैं वो?

मां बनना अपने आप में एक खूबसूरत अहसास है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस प्यारे अहसास से गुजरती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाती हैं। लेकिन इस खुशी के बीच वह अपना पैशन, प्राेफेशन दरकिनार नहीं करती हैं। कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें अपने काम से इतना प्यार रहा कि वह बच्चे के जन्म के कुछ वक्त बाद ही करियर फ्रंट पर सक्रिय हो गईं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित एक्ट्रेसेस के बारे में। 

कियारा आडवाणी 
कियारा आडवाणी साल 2025 के जुलाई महीने में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। लगभग पांच महीने के आराम के बाद वह काम पर फोकस कर रही हैं। पिछले दिनों उन्हें पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक शूट पर देखा गया। वहीं साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का लुक भी वायरल हुआ। यह फिल्म जल्द रिलीज होगी, इसमें कियारा ने एक अहम किरदार निभाया है। 

शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा शेट्टी भी साल 2012 में एक बेटे की मां बनीं। सबसे पहले तो शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस पर काम किया। साथ ही बेटे के जन्म के कुछ महीने बाद ही वह वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गईं। शिल्पा को डांस रियलिटी शो जज करते हुए देखा गया। शिल्पा ने बाकी महिलाओं को इंस्पायर किया कि वह प्रेग्नेंसी के बाद फिट रह सकती हैं और अपना काम भी अच्छे से कर सकती हैं।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top