• Home
  • Entertainment
  • सयानी गुप्ता के फिल्मों में आने पर मां का रिएक्शन, एक्ट्रेस को दी थी बड़ी धमकी
Image

सयानी गुप्ता के फिल्मों में आने पर मां का रिएक्शन, एक्ट्रेस को दी थी बड़ी धमकी

सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में नजर आईं सायनी गुप्ता लंबे समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वह वेब सीरीज और फिल्मों में काफी काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आना उनके लिए आसान नहीं था। कई मुश्किलों को पार करके वह फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनीं।

सायनी गुप्ता ने ‘पगलैट’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी एक सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का चौथा सीजन रिलीज हुआ। अपने एक हालिया इंटरव्यू में इस एक्ट्रेस ने बताया कैसे अपनी मां और घरवालों के कड़े विरोध के बावजूद फिल्मी दुनिया में आने का अपना सपना पूरा किया।

सायनी गुप्ता ने साइरस सेज पॉडकास्ट में एक लंबा इंटरव्यू दिया। यहां अपने करियर को लेकर कई बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि 21 साल की उम्र में एक अच्छी तनख्वाह वाली कॉर्पोरेट नौकरी थी। जिसे बाद में उन्होंने एक्टिंग के लिए छोड़ दिया। सायनी ने यह भी बताया की मां को उनका फिल्म इंडस्ट्री में आना पसंद नहीं था। मां के कड़े विरोध के बावजूद सायनी ने अपना सपना पूरा किया। वह एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे) में दाखिला लेना चाहती थीं। लेकिन मां इसके लिए जारी नहीं थी। सयानी कहती हैं, ‘मां ने कहा कि मैं अगर जाऊंगी तो वह अपनी कलाई काट लेंगी।’ 

सायनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया की पिता हर फैसले में साथ देते थे। लेकिन मां ने ही उनके जीवन के अहम फैसले लिए थे। जब सयानी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया तो मां ने एक महीने तक बात नहीं की थी। सयानी ने उस कड़वे अनुभव के बारे में कहा, ‘मां एक्ट्रेसेस को जिस्मफरोशी करने वाली कहती थीं। उनका सबसे बड़ा डर यही था कि कहीं उनकी बेटी एक्ट्रेस ना बन जाए।’ एक्टर्स के बारे में मां की पिछड़ी सोच के बारे में सयानी कहती हैं, ‘मां ने मुझे बचपन में थिएटर रिहर्सल के लिए नहीं जाने दिया कमरे में बंद कर दिया था।’ 

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top