• Home
  • Breaking News
  • यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार
Image

यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ ब्यूरों

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (छ।म्ब्) और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (ैब्टज्), उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डॉ. हरिओम तथा विशेष सचिव एवं निदेशक ैब्टज् अभिषेक सिंह की उपस्थिति में किए गए हैं। यह एमओयू प्रदेश में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और उद्यमशीलता को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
इस एमओयू के तहत छ।म्ब् द्वारा पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों के 128 विकास खंडों और 10,323 ग्रामों से जुड़े एक लाख अभ्यर्थियों को आगामी पांच वर्षों में 28 सेक्टरों में अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें से 70,000 प्रशिक्षार्थियों को औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि कुल प्रशिक्षार्थियों में 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा हुनरमंद बने और उसे रोजगार के लिए भटकना न पड़े। छ।म्ब् और ैब्टज् के बीच हुआ यह एमओयू उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश देश का स्किल हब बनकर उभरेगा।
छ।म्ब् देश का प्रमुख रेडीमेड गारमेंट एक्सपोर्ट क्लस्टर है और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण इसकी सबसे बड़ी विशेषता होगी। प्रशिक्षण से लेकर प्लेसमेंट तक की पूरी प्रक्रिया छ।म्ब् द्वारा अपने डिजिटल पोर्टल “कौशल गंगा” के माध्यम से प्रबंधित की जाएगी। इसके साथ ही “कौशल आजीविका” और “कौशल बाजार” पोर्टल भी प्रशिक्षार्थियों को आजीविका और बाजार से जोड़ने में सहायक होंगे।
इस सहभागिता में राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (ैब्टज्), उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी।
ैब्टज्ए जो भारत सरकार की राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (छब्टम्ज्) की मान्यता प्राप्त अवार्डिंग बॉडी (क्नंस) है, सभी प्रशिक्षार्थियों के मूल्यांकन और प्रमाणन का कार्य करेगी। प्रत्येक प्रशिक्षार्थी के लिए ₹1200 प्रति प्रमाणन शुल्क छ।म्ब् द्वारा ैब्टज् को दिया जाएगा। साथ ही ैब्टज् अपने स्तर से भी पाठ्यक्रम तैयार कर उन्हें छब्टम्ज् से अनुमोदित कराएगी।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top