• Home
  • Sports
  • बांग्लादेश हटा तो पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप छोड़ेगा
Image

बांग्लादेश हटा तो पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप छोड़ेगा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ना आने पर अड़ा बांग्लादेश अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप में एंट्री ले सकती है. इस पूरे मामले पर अब स्कॉटलैंड ने रिएक्शन दिया है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश भारत का दौरा नहीं करने को लेकर अपने रुख पर अड़ा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच इस संबंध में दो बार मीटिंग हो चुकी है, लेकिन बांग्लादेश अपनी मांग से पीछे नहीं हट रहा है. बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता है और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड की मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री हो सकती है. स्कॉटलैंड क्वालीफाई करने से चूक गए थे. लेकिन अगर बांग्लादेश हटा को उनकी चांदी हो सकती है. वहीं अब इस पूरे मामले पर स्कॉटलैंड क्रिकेट की तरफ से भी रिएक्शन आया है.  

‘ टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह शामिल होने के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह शामिल होने के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से 21 जनवरी तक विश्व कप में अपनी भागीदारी पर फैसला लेने को कहा है और अगर वे भारत आने से इनकार करते हैं, तो स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के स्थान पर शामिल किया जाएगा.

‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नहीं कर रहे किसी से संपर्क’

वहीं स्कॉटलैंड क्रिकेट के अधिकारी भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अपने समकक्षों के प्रति सम्मान दिखाते हुए आईसीसी के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत शुरू करने की योजना नहीं बना रहे हैं और ना ही स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कोई संपर्क साधा है.

कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं कर पा रहा क्वालीफाई

स्कॉटलैंड अभी कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल रही है. पिछले साल गर्मियों में हुए यूरोप क्वालीफायर में चौथे स्थान पर रहने के कारण स्कॉटलैंड 2026 टी20 विश्व कप में जगह बनाने से चूक गई थी. नीदरलैंड और इटली ने क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध दो स्थान हासिल कर लिए. हालांकि, स्कॉटलैंड के खिलाड़ी फिलहाल अभ्यास में वापस लौट आए हैं, क्योंकि वे मार्च में विंडहोक में नामीबिया और ओमान के साथ होने वाली वनडे अंतरराष्ट्रीय ट्राई-सीरीज़ की तैयारी कर रहे हैं.

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top