• Home
  • Entertainment
  • मेरे साइड का बिस्तर गीलाअक्षय कुमार से नाराजगी जताने के लिए ट्विंकल के पास है सीक्रेट ट्रिक
Image

मेरे साइड का बिस्तर गीलाअक्षय कुमार से नाराजगी जताने के लिए ट्विंकल के पास है सीक्रेट ट्रिक

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय एक लंबे समय बाद टीवी पर होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर रियलिटी टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आएंगे। इसके एपिसोड में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगेगा क्योंकि इसमें अक्षय कुमार अपने ह्यूमर का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आएंगे।

इसके लेटेस्ट प्रोमो में इसकी एक झलक देखने को मिली। प्रोमो में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा को गेस्ट के तौर पर देखा गया। इस दौरान अक्षय रितेश के साथ बीवियों की हरकत पर बात करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया। अक्षय कुमार ने रितेश से किया सवाल

प्रोमो की शुरुआत अक्षय के रितेश के बीच बातचीत से होती है। अक्षय कुमार रितेश से पूछते हैं, “तेरी शादी को कितने साल हुए हैं?” जवाब में रितेश बताते हैं कि उन्होंने जेनेलिया को 10 साल तक डेट किया और उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं। अक्षय आगे कहते हैं कि उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं इसलिए माफी मांगना सीख लो। जेनेलिया मजाक में कहती हैं, “ये (रितेश) सॉरी देशमुख हैं।” नाराज होने पर क्या करती हैं ट्विंकल

इसके बाद अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल की एक जबरदस्त आदत के बारे में बताते हैं जिसके सभी का हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाता है। अक्षय बताते हैं कि उन्हें एक खास इशारे से पता लग जाता है कि ट्विंकल उनसे गुस्सा हैं। अक्षय ने कहा- “मेरी बीवी का अलग है। मेरी बीवी जब मुझे गुस्सा होती है मुझे पता है कब पता चलता है? जब मैं सोने जाता हूं। क्योंकि जब मैं सोने जाता हूं, मेरी साइड का जो बिस्तर है वो गीला होता है क्योंकि उसने पानी डाला होता है।”

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top