• Home
  • Breaking News
  • अटल विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित और सशक्त बनाने के लिए नई कौशल पहल-मिशन निदेशक पुलकित खरे
Image

अटल विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित और सशक्त बनाने के लिए नई कौशल पहल-मिशन निदेशक पुलकित खरे

लखनऊ: मिशन निदेशक श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में बीओसीडब्ल्यू योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के सत्यापन एवं प्रोजेक्ट प्रवीण अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न
मिशन निदेशक श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में आज भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) योजना के अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के सत्यापन संबंधी समीक्षा तथा प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीओसीडब्ल्यू योजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की गई। प्रशिक्षण लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मिशन निदेशक श्री पुलकित खरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
इसके साथ ही प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु व्यावसायिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने के प्रस्ताव पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रशिक्षण की कार्ययोजना, पाठ्यक्रम संरचना, लक्षित विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों की उपलब्धता एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस नई पहल के अंतर्गत क्लास 9, 10 और 11 के छात्रों को प्रत्येक कमिश्नरेट जिले में स्थित सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण विभिन्न क्षेत्रों को कवर करेगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवा, ब्यूटी एवं वेलनेस, फ़ूड प्रोसेसिंग, आईटी एवं आईटीईएस, और परिधान शामिल हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्र अपनी रुचियों और क्षमताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करें, प्रत्येक कक्षा के 140 छात्रों का सर्वेक्षण किया जाएगा ताकि वे अपनी पसंद के ट्रेड का चयन कर सकें, जिससे उन्हें व्यक्तिगत और भविष्य-उन्मुख कौशल विकास का मार्ग मिल सके।
मिशन निदेशक श्री पुलकित खरे ने कहा कि यह पहल छात्रों को उद्योग-संबंधित कौशल से सशक्त बनाने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और आने वाले वर्षों में उन्हें रोजगार और उद्यमिता के सार्थक अवसरों के लिए तैयार करने की एक दूरदर्शी पहल है।
मिशन निदेशक श्री पुलकित खरे ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख, व्यावहारिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना शासन की एक दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी पहल है। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाएगी, उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर करेगी तथा उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक एवं स्थायी अवसर सृजित करेगी।
बैठक के अंत में मिशन निदेशक महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में पूजा यादव, सचिव, यूपीबीओसीडब्ल्यू, अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह एवं संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार उपस्थित रहे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top