• Home
  • State News
  • दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू
Image

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति

दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को गौरीशंकर घाट पर जलस्तर 69.95 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 69.80 मीटर था। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर निर्धारित है। पिछले 72 घंटे में जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। बीते 15 दिनों में यह दूसरी बार है, जब सरयू ने खतरे के निशान को पार किया है।

जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो दोहरीघाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला, दलित बस्ती और भगवानपुरा में पानी घुसने की आशंका है। वहीं मधुबन के देवाराचंल क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर के कई पुरवों में भी दोबारा बाढ़ का पानी पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। इससे नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है।नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही जानकी घाट और रामजानकी घाट के पास सुरक्षा के लिए रखे बोल्डर पानी में नीचे बैठ गए हैं। रामजानकी घाट के पास बोल्डरों के नीचे कटान होने की बात सामने आई है। सरयू भारत माता मंदिर और खाकी बाबा की कुटी के पास लगातार टक्कर मार रही है। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी और दुर्गा मंदिर समेत कई ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर भी संकट बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर भी नदी के बढ़ते जलस्तर की जद में बताए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने कहा कि नगर की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कोई बड़ा खतरा नहीं है। रामजानकी घाट पर कटान रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

बाढ़ से काशी में बढ़ीं मुश्किलें: घाटों पर भरा पानी, नाव से अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव

LV-News गंगा का जलस्तर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। गंगा खतरे के निशान को छूने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top