• Home
  • State News
  • रक्षा सूत्र में स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश
Image

रक्षा सूत्र में स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश

LV-News

मिल्कीपुर(अयोध्या)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को खंडासा थाना परिसर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का साक्षी बना। एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 70 बहनों ने मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान को राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। विधायक ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह जताया।कार्यक्रम का नेतृत्व एकल अभियान की पूजा मिश्रा और बाल नंदनी ने किया। बहनों ने विधायक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र स्नेह और विश्वास का प्रतीक है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक भाई का दायित्व है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार जताते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष, खंडासा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर, अमानीगंज मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, पूर्व प्रधान कोटिया बिंदेश्वरी सिंह सहित खंडासा थाने के पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top