• Home
  • Breaking News
  • देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात
Image

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया)

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों और वहां मौजूद भारी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ ही भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों को 304.97 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं।

मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक डा. शलभमणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुमार, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

304.97 करोड़ की 80 परियोजनाओं का उपहार

मुख्यमंत्री कुल 80 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 139.47 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

काकोरी कांड के अमर शहीदों को जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Govind Prajapati लखनऊ।देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 9 अगस्त का दिन काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top