LV-News
बाराबंकी। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षा संकाय में शोधार्थी नीरज वर्मा के पीएचडी शोधकार्य- छत्रपति शाहूजी महाराज के शैक्षिक योगदान की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता एक अध्ययन, की मौखिकी परीक्षा में सफल होने के साथ ही आगामी 12 अगस्त को विश्वविद्यालय में आयोज्य दीक्षांत समारोह में उपाधिपत्र मुख्य अतिथि राज्यपाल उत्तर प्रदेश के करकमलों से प्राप्त होगा। शोधार्थी नीरज वर्मा ने अपना शोधकार्य डॉ अखिलेश पटेल एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षण प्रशिक्षण संकाय, रामनगर डिग्री कालेज, रामनगर, बाराबंकी के निर्देशन में पूर्ण किया। शोधकार्य का मूल्यांकन, बाह्य परीक्षक प्रो छत्रसाल सिंह, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ अमूल्य सिंह भी उपस्थित रहे। मौखिकी परीक्षा के दौरान बाह्य परीक्षक प्रो छत्रसाल सिंह ने शोधार्थी नीरज वर्मा से शोध विषय, शोध पद्धति, निष्कर्षों तथा वर्तमान संदर्भ में छत्रपति शाहूजी महाराज के शैक्षिक योगदान की प्रासंगिकता से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका शोधार्थी नीरज वर्मा ने संतोषजनक एवं तथ्यपरक उत्तर प्रस्तुत किया। उन्होंने शोधकार्य की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह अध्ययन समावेशी शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं समान शैक्षिक अवसरों की स्थापना के संदर्भ में अत्यंत उपयोगी एवं समकालीन महत्व का है। शोध निर्देशक डॉ. अखिलेश पटेल ने शोधार्थी नीरज वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह शोध भारतीय शिक्षा चिंतन तथा सामाजिक न्याय के विमर्श को नई दिशा प्रदान करेगा तथा भविष्य के शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। नीरज वर्मा वर्तमान समय में मोहन लाल वर्मा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पल्हरी, बाराबंकी में बीएड विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।शोधकार्य की मौखिकी परीक्षा में सफल होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एचएन चौधरी ने नीरज वर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

12 अगस्त को राज्यपाल द्वारा मिलेगा उपाधिपत्र
Releated Posts
7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी
नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…
घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक
दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…
दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू
दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…
तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की
मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…















