• Home
  • State News
  • योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
Image

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam

लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को एक ही डिजिटल मंच पर लाकर रोजगार और प्लेसमेंट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाया जाएगा।
केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से उद्योग अपने रोजगार अवसरों और रिक्तियों को सीधे पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकेंगे। वहीं छात्र अपनी प्रोफाइल और रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों को देख सकेंगे तथा अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर नौकरी की अधिसूचनाएं, पात्रता मानदंड, आवेदन की अंतिम तिथि, कंपनी का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी।
पोर्टल में उद्योगों के लिए अलग डैशबोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कंपनियां अपना पंजीकरण कर प्रोफाइल तैयार करने के साथ ही नई नौकरियों की सूचना जारी कर सकेंगी, चयनित छात्रों की जानकारी देख सकेंगी और पात्र छात्रों के रिज्यूमे को फिल्टर कर डाउनलोड भी कर सकेंगी। इससे कंपनियों को योग्य एवं प्रशिक्षित युवाओं तक आसानी से पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
छात्रों के लिए पोर्टल पर रिज्यूमे बिल्डर की सुविधा उपलब्ध है। छात्र अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, सेमेस्टर एवं वर्षवार उपलब्धियां, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और व्यावसायिक अनुभव जैसी जानकारियां दर्ज कर अपना प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार कर सकेंगे। इसके बाद वे पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों को देखकर पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए भी पोर्टल पर प्लेसमेंट प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संस्थान नौकरी की अधिसूचनाएं जारी करने, चयनित छात्रों का विवरण देखने, छात्रों के रिज्यूमे एक्सपोर्ट करने तथा प्लेसमेंट संबंधी जानकारी को व्यवस्थित रूप से प्रबंधित कर सकेंगे। इसके साथ ही प्लेसमेंट के पूर्व के आंकड़ों को भी पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा।
केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालयों, विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे प्लेसमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top