• Home
  • State News
  • वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी
Image

वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी

जनपद -मऊ के कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण के लिए गाड़े गए खंभे को हटवा दिया। यह कार्रवाई कस्बावासियों की शिकायत पर की गई। अधिशासी अधिकारी (ईओ) छोटेलाल त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से खंभा उखड़वाया और संबंधित पक्ष को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार, वाजिदपुरा निवासी सलमा खातून पत्नी अनीस अहमद अपनी भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान सड़क से सटे हिस्से में भी खंभा गाड़ने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने इसे अतिक्रमण बताते हुए विरोध किया। हालांकि, संबंधित पक्ष ने दावा किया कि यह उनकी भूमि है और लेखपाल द्वारा पैमाइश की गई है। ईओ ने लेखपाल को मौके पर बुलाने को कहा, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद, अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत कर्मचारियों को सड़क किनारे लगाए गए खंभे को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पक्ष को चेतावनी दी कि वे केवल अपनी वैध भूमि पर ही निर्माण कार्य करें। ईओ ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी छोटेलाल त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना अनुमति के सड़क किनारे सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद, उन्होंने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और लोगों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी।

Releated Posts

प्रहर्ष फाउंडेशन के अक्षरलोग युवा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Ajay yadav लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी लखनऊ: 20 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.…

राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच की मांग

LV-News लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम आज राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के…

घोसी चीनी मिल का निरीक्षण किया:आगामी पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा की:मंत्री ए.के. शर्मा

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र से पहले घोसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top