• Home
  • State News
  • सीएम योगी नें बाराबंकी में 82 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Image

सीएम योगी नें बाराबंकी में 82 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ। जनपद बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सनातन के सुदृढ़ नींव पर ही,हमारा उज्ज्वल भविष्य निर्भर करेगा, सनातन सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित हैं।
अगर सनातन पर कोई खतरा आएगा तो कोई बच नही पाएगा। ये जो बांटने वाले लोग हैं,कांग्रेस सपा के जितने नमूने हैं,जब आप पर संकट आता है तो इन सबकी बोलती बंद हो जाती है,कोई नही बोलता।यही कारण था,पैसा आपका,लेकिन खर्च होता था कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल पर। अयोध्या, महादेवा, महराज सुहेलदेव, बिजली पासी, महराज लाखन पासी,काशी विश्वनाथ धाम, या गोला गोकर्णनाथ के नाम पर पैसा नही मिलता था। इसको वो साम्प्रदायिक कहते थे, कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाना उनके लिए धर्मनिपेक्षता का मानक बन गया था।   कावड़ यात्रा पर रोक लगाना, जन्माष्टमी को प्रतिबंधित कर देना, रामनवमी के शोभायात्रा को रोकना, दुर्गापूजा पंडालों को प्रतिबंधित करना इसको वो धर्मनिरपेक्षता का मानक मानते थे, हमे ऐसे धर्मनिरपेक्षता को उखाड़ फेंककर सनातन की सुदृढ़ भूमि पर सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए काम करना पड़ेगा।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top