• Home
  • Entertainment
  • आलमबाग में खुला साई हांडा बैंगल्स का नया शोरूम:फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने उद्घाटन किया
Image

आलमबाग में खुला साई हांडा बैंगल्स का नया शोरूम:फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने उद्घाटन किया

LV-News

  • लखनऊ, 19 जुलाई 2026। महिलाओं और युवतियों की विश्वसनीय वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के नए शोरूम ‘साई हांडा बैंगल्स’ का आज राजधानी के राम नगर, आलमबाग में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने उद्घाटन किया।
    उद्घाटन अवसर पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने साई हांडा बैंगल्स के शोरूम में मौजूद 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी और बैंगल्स (कंगनों) की फिनिशिंग और चमक की सराहना करते हुए कहा कि इनके डिजाइन्स और कारीगरी अद्भुत है। उन्होंने महिलाओं की पसंद को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां की वैरायटी इतनी खूबसूरत है कि कोई भी महिला अपनी पसंद के अनुसार आसानी से मैचिंग ज्वेलरी चुन सकती है।
    इस अवसर पर साई हांडा बैंगल्स के संस्थापक सनी हांडा ने कहा कि लखनऊ हमारे विस्तार की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आलमबाग में नए शोरूम की शुरुआत के माध्यम से हमारा प्रयास शहर के ग्राहकों तक बेहतर गुणवत्ता युक्त नवीन डिजाइनों और विश्वसनीय सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाना है।
    उन्होने कहा कि साई हांडा बैंगल्स वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त, आकर्षक डिजाइनों और ग्राहकों के भरोसे के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने उत्पादों में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड फिनिश, लाइफटाइम 50 प्रतिशत बायबैक सुविधा देती है।
    समारोह में साई हांडा बैंगल्स के निदेशक काजल देव ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर वन ग्राम गोल्ड ज्वेलरी की आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराना है। इस शोरूम में पारंपरिक और समकालीन दोनों तरह के डिजाइनों का विशाल संग्रह है, जिससे विभित्र आयु वर्ग और पसंद के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब असली सोने के दाम इतने ऊंचे हैं, तब आम महिलाओं और दुल्हनों के लिए यह ब्रांड बेहद कम दाम में शादी-विवाह और त्योहारों के लिए भारी और पारंपरिक आभूषणों (जैसे एंटीक हार, कड़े और नथ) का एक शानदार विकल्प दे रहा है।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top