• Home
  • Breaking News
  • दो दिवसों में 2400 किलोग्राम चौसा और आम्रपाली आम यूपी से हुआ यूके रवाना
Image

दो दिवसों में 2400 किलोग्राम चौसा और आम्रपाली आम यूपी से हुआ यूके रवाना

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ: भारत-यूके बमजं के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम आम्रपाली आम की निर्यात खेप को अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग श्री बी.एल. मीणा ने उद्यान निदेशालय, लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर लंदन के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर श्री बी.एल. मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों एवं बागबानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि एवं उद्यान उत्पादों के निर्यात को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश के गुणवत्तापूर्ण फलों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है, जिससे बागबानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि एपीडा के प्रयासों तथा उद्यान विभाग के सहयोग से उत्तर प्रदेश के आमों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है। निर्यात के बढ़ते अवसरों से प्रदेश के बागबानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पहचान वैश्विक फल बाजार में और मजबूत हो रही है। दो दिवसों में 2400 किलोग्राम चौसा और आम्रपाली आम यूपी से यूके भेजा गया है।
इस अवसर पर उद्यान विभाग एवं एपीडा के अधिकारी तथा संबंधित निर्यातक भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दयाल बाग में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

NAYER AZAM लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दयाल बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के…

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top