• Home
  • Breaking News
  • मुंशीपुरा, मऊ में आयोजित जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Image

मुंशीपुरा, मऊ में आयोजित जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दिनेश प्रजापति, प्रभारी, मऊ

सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमीत जी की असीम कृपा से आज दिनांक 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार को जोन स्तरीय संत निरंकारी बाल समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन पट्टी रोड भीटी, ब्रांच मुंशीपुरा मऊ के प्रांगण में बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजित किया गया l

जिसमें आजमगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों से जैसे आजमगढ़, मऊ, अकबरपुर, फैजाबाद, अयोध्या, बलिया आदि जिलों से छोटे-छोटे बच्चे वह उनके अभिभावक सभी लोग भारी संख्या में हिस्सा लिए l इस समागम की अध्यक्षता कर रहे संत निरंकारी मंडल दिल्ली से आकर दर्शन दिए परमपूज्य संदीप भाटिया जी ने बच्चों को संत निरंकारी मिशन की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन जो सभी योनियों मे उत्तम है इसे प्रेम,नम्रता और सहनशीलता के साथ जीना चाहिए। ऐसा जीवन जीने वाले महात्मा मानव समाज के लिए आदर्श बन जाते हैं। “मानव हो मानव का प्यारा, एक दूजे का बने सहारा।” बाबा हरदेव सिंह जी के इस संदेश का जिक्र करते हुए संदेश दिया की मानव जीवन में जाति,वर्ण, मजहब,धर्म का अभिमान त्याग कर एक दूसरे से प्रेम के साथ जीवन जीना चाहिए। संत निरंकारी मिशन के गुरु सहबानों के आध्यात्मिक विचारों से भी अवगत कराये। इस जानकारी से बच्चे अपने जीवन व परिवार में किस प्रकार से खुशियां प्राप्त करेंगें और लोगों को भी अपने साथ खुश रखेंगे , इस पर भी भरपूर प्रकाश डाले ।

इस कार्यक्रम को सुचारू रूप देने के लिए ब्रांच मुंशीपुरा , मऊ के संयोजक श्री सुभाष चंद्र वर्मा ,जोनल इंचार्ज डॉक्टर रीता यादव जी तथा आजमगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के सभी ब्रांचो के मुखी महात्मा जिले के सभी प्रचारक महात्मा सभी ब्रांचों के सेवा दल के सेवादारों ने बहुत ही लगन से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाये l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के संदेश को आगे बढ़ाना तथा मानव से मानव को जोड़े रखने का हुनर बताते हुए हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया l

Releated Posts

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दयाल बाग में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

NAYER AZAM लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दयाल बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के…

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top