• Home
  • State News
  • ऑपरेशन वज्रपात के तहत बड़ी सफलता, सोशल मीडिया पर गैंग चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Image

ऑपरेशन वज्रपात के तहत बड़ी सफलता, सोशल मीडिया पर गैंग चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

LV-NEWS

आजमगढ़ 16 जून कोतवाली फूलपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत इंस्टाग्राम पर “गैंगेस्टर प्रभात 50” नाम से गैंग संचालित कर युवाओं में भय और दबंगई का माहौल बनाने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यभार संभालने के बाद से ही क्षेत्र में अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नियमित चेकिंग अभियान, अपराधियों की निगरानी और सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के कारण अपराधियों में पुलिस का भय साफ दिखाई दे रहा है।पुलिस के अनुसार 15 जून को थाना फूलपुर क्षेत्र के नेवादा निवासी अशफाक अहमद द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया था कि उनका पुत्र मोहम्मद सैफ अपने दो मित्रों के साथ क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहा था, तभी दुर्वाषा धाम के पास तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।विवेचना के दौरान प्रभात राय, रिशु सोनकर और विजय सोनकर के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जून की सुबह करीब 3:55 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मदासपुर निवासी प्रभात राय, खुटौली निवासी रिशु सोनकर तथा विजय सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी प्रभात राय के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, रंगबाजी और भय का माहौल बनाने वाले तत्वों के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,क्षेत्रीय लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top