• Home
  • State News
  • नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पूर्व निकली भव्य यात्रा
Image

नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पूर्व निकली भव्य यात्रा

NIT-News

आजमगढ़ /पवई क्षेत्र के रामपुर कला बासूपुर स्थित नव निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर कलान, बेलवाई, जमुहट तथा पवई सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।आयोजकों के अनुसार स्थापना के लिए लाए गए शिवलिंग को क्षेत्र के पांच प्राण प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन कराए गए। इसके बाद विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग स्थापना की तैयारियां आगे बढ़ाई गईं।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी धार्मिक कार्यक्रम भी निर्धारित तिथि के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top